Advertisement

Vijay Sethupathi Bathhta Movie: विजय सेतुपति का ऐसा खूंखार रूप नहीं देखा होगा, हिला कर रख देगा क्लाइमेक्स!

फोटो आभार: यूट्यूब स्क्रीनशॉट

विल्सन की अनोखी कहानी और धमाकेदार कॉन्सेप्ट

2024 में बहुत सारी बिग बजट मूवीज आई थीं। लेकिन जिस फिल्म की सबसे ज्यादा बात हुई थी वो है महाराजा, 20 करोड़ बजट लेकिन कंटेंट पूरा 2000 करोड़ वाला। अब वो सेम चीज 2026 में फिर से रिपीट होने जा रही है। एक तरफ रामायण, टॉक्सिक, पैराडाइज जैसी फिल्में हैं और दूसरी तरफ विजय सेतुपति की ऐसी फिल्म जिसकी बातें पूरे साल होने वाली हैं। ऐसा सिनेमा जिसे देखकर यकीन नहीं होगा। यह क्या देख लिया? शाहरुख खान से लड़ने वाला एक्टर एक चार-पांच साल के बच्चे से कैसे हार सकता है। इसे बोलते हैं क्रिएटिविटी। एक अच्छे एक्टर को अच्छा डायरेक्टर, यूनिक स्टोरी में लेकर क्या बना सकता है, उसका सबसे बेस्ट एग्जांपल है यह फिल्म। जितना छोटा सा नाम है उतना बड़ा काम किया है इस फिल्म ने। इसे तो रीमेक करना भी इम्पॉसिबल होगा। रीज़न इसका कॉन्सेप्ट, जिसे सोचने के लिए जिगरा चाहिए। सच बोलूं तो ढाई घंटे की फिल्म की कहानी इतनी डिफरेंट है कि सुन के आपको ऐसा लगेगा कोई यह सोच भी कैसे सकता है। कोई हीरो नहीं, कोई विलेन नहीं। इसकी स्टोरी ही इसका सुपरस्टार है। एक छोटा सा बच्चा जिद करके मेले से खिलौना खरीद के लाता है और हर वक्त अपने साथ रखता है। लेकिन स्कूल में टीचर उसे छीन के लॉक कर देती है। अब स्कूल में हो जाती है दो हफ्ते की छुट्टियां। ऐसे में लड़का प्लान बनाता है शाम को चुपके से बिल्डिंग में घुसने का और अपने खिलौने को निकालने का। ठीक जैसा सोचा था बिल्कुल वैसा ही होता है। सिर्फ एक बात को छोड़कर, स्कूल से निकलते वक्त लड़का एक खुले कमरे की कुंडी लगा देता है और जब वो बाहर निकलने ही वाला था दरवाजे के पीछे से उसे किसी की आवाज सुनाई देती है जो उसे बाहर निकालने की जिद करता है। एक बंद स्कूल में अकेला कौन हो सकता है? एक ऐसा आदमी जिसके बारे में लोग किस्से-कहानियां सुनाते हैं। वो जिसने शेर को पाला है, अकेले अपने दम पर गुंडों को मारा है, जिसके नाम से पुलिस कांपती है। एक छोटा सा खिलौना प्यारा सा बच्चा, अंधेरे में डूबा स्कूल उसमें बंद एक मशहूर गैंगस्टर जो एक मामूली सी कुंडी नहीं दौड़ पा रहा है। इस खतरनाक सिचुएशन में ऐसा आदमी जिंदगी और मौत के बीच फंस गया है जो अक्सर दूसरे लोगों की जिंदगी मौत का फैसला करता है। अगर यह डार्क कॉमेडी नहीं है तो और क्या होगा? इसके बाद फिल्म कैसे एक सर्वाइवल थ्रिलर में बदल जाती है। शहर में गैंग वॉर हो जाता है। पुलिस पे जिम्मेदारी आती है खोए हुए डॉन को ढूंढ के निकालने की। और कैसे एक छोटा सा बच्चा अपने दिमाग में इस सीक्रेट को छुपा के रखता है पूरी दुनिया से कि उसने शेर नहीं बब्बर शेर को पिंजरे में कैद कर दिया है।

विजुअल प्रजेंटेशन और विजय सेतुपति का गॉड मोड

लेकिन सेकंड हाफ में किस तरह फिल्म को दिखाने का पूरा नजरिया चेंज हो जाता है, उस वजह से ये 2026 का बेस्ट तमिल सिनेमा बनने जा रही है बिना किसी शक। आपको आइडिया भी नहीं है जब यह दरवाजा खुलेगा तो उसके बाद फिल्म आखिरी 1 घंटे में क्या-क्या और किस तरह कहानी में दिखाएगी। सारे कैरेक्टर्स गॉड मोड में चले जाएंगे। इतने अच्छे से यूज़ किया है सपोर्टिंग कैरेक्टर्स को फिल्म में प्याज की तरह लेयर्स डालने के लिए। एक गुंडा सिर्फ गुंडा नहीं होता और एक बच्चा सिर्फ बच्चा नहीं होता। वायलेंस एक्शन से शुरू होने वाली फिल्म धीरे से क्राइम सस्पेंस थ्रिलर के रास्ते जाते हुए एंड में एक फैमिली इमोशनल ड्रामा बनके आपको सेंटी कर देती है। एकदम रूटेड स्टोरी है, सिंपल सी लोकेशंस हैं। कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं, कोई दिमाग घुमाने वाला ट्विस्ट नहीं। सब कुछ इमोशंस के सामने इररेलेवेंट हो जाता है। बॉलीवुड में लोग कितना क्रेडिट दे रहे हैं दृश्यम 3 में अजय देवगन की आंखों को। पूरी फिल्म में बस पांच-छह डायलॉग बोलकर उनकी आंखें पब्लिक को अपना फैन बना गईं। लेकिन उसका भी प्रो मैक्स वर्जन है ये फिल्म। फिल्म में विजय सेतुपति की आंखों का परफॉर्मेंस सिर्फ एक कमरा उसमें कोई दूसरा एक्टर ने ही खुद से बातें करके पूरा एक घंटा निकाल दिया। हो सकता है आने वाले टाइम में इस फिल्म के टक्कर का दूसरा सिनेमा रिलीज़ हो जाए। बट इस लेवल की एक्टिंग वेरिएशन शायद ही कोई दूसरा एक्टर किसी भी लैंग्वेज में कर पाएगा। कोई सिक्स पैक एब्स, लंबा चौड़ा बजट किसी भी चीज की जरूरत नहीं पड़ती जब आपके पास विजय सेतुपति जैसा न्यूक्लियर बॉम्ब है जिनका स्क्रीन प्रेजेंस मास क्लास दोनों में चैंपियन। लेकिन शॉक होने की कोई जरूरत नहीं है अगर अगले साल बेस्ट एक्टिंग अवार्ड में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स इस छोटे बच्चे को अपने सामने ट्रॉफी लेते जाते हुए देखें। वाओ मतलब वाओ।

फिल्म की कमियां और फाइनल वर्डिक्ट

जितना इस फिल्म के खत्म होने के बाद इसके बारे में सोचोगे उतना ज्यादा प्राउड फील करोगे इंडियन सिनेमा पे। इससे सिंपल लेकिन इससे बेस्ट कुछ नहीं हो सकता। काश इसको हिंदी में अच्छे से रिलीज करते तो हमारी ऑडियंस को भी पता चलता हम किस लेवल का कंटेंट डिज़र्व करते हैं। स्टोरी बेस्ड सिनेमा नंबर वन था, नंबर वन है और नंबर वन रहेगा। पांच में से चार स्टार मिलेंगे फिल्म को। कॉन्सेप्ट, स्टोरी, एक्टिंग, एंडिंग और ढेर सारे इमोशंस। बस एक शिकायत, फिल्म में विजय को टक्कर देने वाला कोई विलेन नहीं था। ऐसा क्यों? जब यह फिल्म ओटीटी पे आएगी, प्लीज इसको देखना विद फैमिली। प्रॉमिस करती हूं आपको, सब लोग शाबाशी देंगे ऐसा सिनेमा दिखाने के लिए। लाइफ टाइम एक्सपीरियंस। टेक केयर। बाय-बाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ