फोटो आभार: यूट्यूब स्क्रीनशॉट
फिल्म खलीफा का अनोखा बैकग्राउंड और स्टार कास्ट
वैसे तो मलयालम इंडस्ट्री छोटा बजट बड़ा कंटेंट बनाती है लेकिन जब इनकी फिल्मों में 40-50 करोड़ खर्चा होता है तो रिजल्ट 400-500 करोड़ जैसा बाहर आता है। उसका सबसे बड़ा सबूत है खलीफा। इंडिया के सबसे अंडररेटेड एक्टर जिनको पूरा सिनेमा फिल्म इंडस्ट्री आज तक सही से इस्तेमाल नहीं कर पाया, पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म सीधा आपसे घर मिलने आई है ऑन Amazon Prime। जिसे आप ओरिजिनल लैंग्वेज के अलावा हिंदी डबिंग में भी एन्जॉय कर सकते हो। बट शुरुआत में ही क्लियर कर देती हूं, यह फिल्म हर टाइप की ऑडियंस के लिए नहीं है। एंटरटेनमेंट मसाला इजी सिनेमा नहीं है यह। जिसे चेस खेलना आता है, उसे चेस देखने में भी मजा आता है। लेकिन बाकी लोगों को महा बोरिंग लग सकता है। सेम यही सिचुएशन है इस फिल्म के साथ। ऑलमोस्ट 2 घंटे 40 मिनट के आसपास की फिल्म है ये जो बाहर से एक बॉक्सर स्पोर्ट्समैन की कहानी लगती है। लेकिन अंदर से इसका कनेक्शन हाजी मस्तान से जुड़ा है। जी हां, अंडरवर्ल्ड का सेम वही कैरेक्टर जिसे अजय देवगन ने वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में प्ले किया था। और दूसरा नाम जिससे फिल्म का कनेक्शन जुड़ा है उसे किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। सिर्फ फोटो ही काफी है। एक सॉलिड क्राइम एक्शन थ्रिलर जिसमें दिमाग घुमाने टाइप का सस्पेंस नहीं है। कदम-कदम पे ट्विस्ट नहीं मिलेगा लेकिन कहानी को दिखाने का तरीका एक्स फैक्टर बनेगा। खलीफा की कहानी चार पी के बारे में है। पी फॉर पॉलिटिक्स, पी फॉर पावर, पी फॉर पुलिस और पी फॉर पृथ्वी। ये चारों आपस में जुड़ जाते हैं स्मगलिंग से। दूसरे देश से सस्ता सोना खरीद के उसे इंडिया लेकर आना, गोल्ड स्मगलिंग करके कभी समंदर के रास्ते, कभी हवा में उड़कर तो कभी इंसान के शरीर में घुसाकर। तो इसी स्मगलिंग के साथ फिल्म की कहानी लंदन में शुरू होती है। जहां बैठा है इंडिया का सबसे मोस्ट वांटेड क्रिमिनल जिसके पीछे पूरे देश का सिस्टम पड़ा है। शर्त बस एक है। उसे जिंदा वापस लेकर आना है। मरना नहीं चाहिए। चोरी-चुपके कोशिश बहुत बार हुई है। लेकिन हर बार यह लोमड़ी बनके शिकारियों को चकमा दे जाता है। फिर होती है इस कहानी में दूसरी लोमड़ी की एंट्री। तीन नामों वाला एक इंसान नील नितिन मुकेश इस फिल्म में विलेन प्ले कर रहे हैं। एक अमीर बिजनेसमैन की बिगड़ी औलाद और उनकी दुश्मनी फिल्म के मामूली हीरो से कैसे प्रोफेशनल के बाद पर्सनल में बदल जाती है। फिल्म में पूरे 2 घंटे बस यही दिखाया गया है। समझ तो गए होंगे आप फिल्म का फर्स्ट हाफ फ्लैशबैक स्टाइल में चलता है। इस चेहरे के पीछे की पुरानी कहानी जिसमें कैसे ये दोनों एक दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं। फिर सेकंड हाफ में होता है दे दनादन एक्शन। दिमाग से भी और लात-घूंसों से भी, पुलिस की एंट्री होती है। धमकियां शुरू होती हैं। फिर अंडरवर्ल्ड की एंट्री होती है। जब फिल्म शुरू होती है ऐसा लगता है इस बार कुछ इंटरनेशनल लेवल पर देखने को मिलेगा। लेकिन धीरे-धीरे समझ आता है यह कहानी तो खाली है। अंदर कुछ भी नहीं है। बहुत सारा स्टाइल है। पैसा भी जम के खर्चा हुआ है। अंग्रेजों के शहर में बड़े-बड़े सेट्स बनाए गए हैं। लेकिन उनसे कहानी में 0% भी फर्क नहीं पड़ता।
हाई-लेवल विजुअल्स बनाम कमजोर स्क्रिप्ट
खलीफा एक मिस्ड अपॉर्चुनिटी है जिसमें कुछ सीन्स वाकई इंग्लिश टाइप फील कराएंगे आपको। यकीन नहीं होगा 40-50 करोड़ में ऐसी क्वालिटी कैसे अचीव हो सकती है। पृथ्वीराज का ओरा फायर है। उन्होंने फिल्म को कैरी किया शुरू से एंड तक बट कैरेक्टर में जीरो डिटेलिंग की गई है। कुछ भी कनेक्शन फील नहीं होता। स्टोरी वाइज यह फिल्म कुछ भी फ्रेश ऑफर नहीं करती। इतने सारे कैरेक्टर्स दिखाए थे। बट पुराने जमाने जैसा वन हीरो फिल्म बना दिया। ओवर स्मार्ट, ओवर चालाक लेकिन दुश्मन गधे। अच्छा खासा स्कोप था मुंबई के डॉन गैंग वॉर को लेकर। फिल्म को माफिया की शक्ल देने का जिसमें पब्लिक को काफी इंटरेस्ट भी आता है और समझने में भी इजी होता है। कम से कम स्मगलिंग करने के कुछ यूनिक आइडियाज दिखाए होते तो उसमें भी फन आ जाता। लेकिन फिल्म उसी पुराने हीरो वर्सेस विलेन फार्मूला पे खत्म हो जाती है। एंड में मामूली सी माइंड गेम थ्रिलर बनके रह जाती है। जिसकी एंडिंग बहुत ज्यादा प्रेडिक्टेबल है। वो तो शुक्र है फिल्म के एंड में डाले गए दो सॉलिड एक्टर्स के कैमियो का। लास्ट के 10 मिनट आप बाकी 2 घंटे के बोरिंग सिनेमा को भूल सा जाते हो। वो एक अलग ही वाइब है।
कमियां और फाइनल वर्डिक्ट
फिल्म को पांच में से डेढ़ स्टार मिलेंगे। एक पूरा का पूरा पृथ्वीराज ओरा और एक्स्ट्रा हाफ फॉर कैमियोस जिनसे फिल्म एंड नहीं शुरू होती तो मजा आता। नेगेटिव में स्टोरी प्रेडिक्टेबल, क्राइम में थ्रिल मिसिंग, विलेन कैरेक्टर का बिल्ड अप वीक है और फिल्म बहुत लंबी है। 2ाई घंटे नहीं 5 घंटे की फील होती है। बेस्ट ऑप्शन होगा इस हफ्ते रिलीज हुई दूसरी मलयालम फिल्म को देखना। दृश्यम का लेवल क्रॉस हो गया है। आगे आपकी मर्जी। टेक केयर। बाय-बाय।

0 टिप्पणियाँ