Advertisement

The Vvaan: Force of the Forrest Movie द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

फिल्म: द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट (2026) | मुख्य कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' का बॉक्स ऑफिस धमाका

द वन फिल्म का अब तक का जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो हम सबकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा आगे निकल चुका है। एक्शन एडवेंचर फैंटेसी थ्रिलर फिल्म द वन जिसे डायरेक्ट किया है दीपक कुमार मिश्रा ने और फिल्म को प्रोड्यूस किया है एकता कपूर ने। इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, मनीष पोल हमें देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म का टोटल बजट ₹80 करोड़ का है और इस फिल्म को शुक्रवार को स्क्रीन्स पर दुनिया भर में रिलीज़ किया गया। फिल्म ने बढ़िया ओपनिंग ले ली लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म को देखने के लिए जैसे-जैसे पब्लिक बढ़ती गई वैसे ही इस फिल्म की जो स्क्रीन है अब और भी ज्यादा कर दी गई है। जब से यह फिल्म रिलीज हुई है तब से लगाकर अब तक फिल्म के इंडिया में लगभग 200 स्क्रीन्स और बढ़ा दिए गए हैं। अच्छी फिल्म होने की वजह से ही इस फिल्म की स्क्रीन्स और कलेक्शन दोनों ही दिन पे दिन बढ़ते जा रहे हैं। मैंने भी इस फिल्म को देखा और सच में यह फिल्म काफी बढ़िया है।

शुरुआती तीन दिनों में बजट से आधी से ज्यादा कमाई

द वन फिल्म के अब तक के यानी कि तीन दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ से भी ज्यादा का किया था। वहीं दूसरे दिन लग रहा था कि इस फिल्म की कमाई ज्यादा से ज्यादा 9 या ₹9.5 करोड़ तक जाएगी, लेकिन प्रेडिक्शन को गलत साबित किया और इस फिल्म ने सेकंड डे ₹11 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई इंडियन破解 मार्केट में की जो कि एक बहुत बड़ा कलेक्शन है जितने स्क्रीन फिल्म के पास थी उसके हिसाब से। आज संडे होने की वजह से फिल्म की कमाई में एक बड़ी उछाल आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक द वन फिल्म अपने तीसरे दिन लगभग 13 करोड़ 50 लाख इंडिया में कमा रही है और इसी के साथ द वन फिल्म का शुरुआती तीन दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन ₹32 करोड़ 81 लाख का हो रहा है। तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹38 करोड़ 71 लाख। हालांकि विदेशों में ज्यादा स्क्रीन्स पर नहीं रिलीज किया गया है जिसके चलते फिल्म की विदेशी कमाई अब तक ज्यादा नहीं हो पाई और फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹1 करोड़ 47 लाख का किया है। यानी कि द वन फिल्म का शुरुआती तीन दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 42 करोड़ 18 लाख का हो चुका है। फिल्म का बजट ₹80 करोड़ है और यह फिल्म जितना बजट है उससे लगभग आधे से ज्यादा कमाई तो 3 दिनों में ही दुनिया भर में कर चुकी है। कल मंडे को देखते हैं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का होल्ड बनाकर रखती है, उसके बाद ही पता चलेगा कि इस फिल्म का final कलेक्शन आखिर कहां तक जा पाता है।

नेचुरल स्टार नानी की पैन इंडिया फिल्म 'द पैराडाइज'

अब अगर बात करें इस हफ्ते रिलीज़ हुई पैन इंडिया फिल्म द पैराडाइज के बारे में जो कि एक एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म को डायरेक्ट किया है श्रीकांत ओडेला ने। इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में नेचुरल स्टार नानी, मोहन बाबू, काडू लोहार और राघव जुयाल देखने को मिल रहे हैं। तेलुगु में बनी द पैराडाइज फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़ बहुत सारी भाषाओं में रिलीज़ किया गया था और रिलीज़ होते ही इस फिल्म ने पहले दिन जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई की वो ₹80 करोड़ से भी कहीं ज्यादा रही। देखते ही देखते यह फिल्म नेचुरल स्टार नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है। अब तक जो बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है ना वो नेचुरल स्टार नानी की पिछली जितनी भी फिल्में हैं उन सभी के लाइफटाइम से भी ज्यादा हो चुका है। जी हां दोस्तों यहां पर द पैराडाइज फिल्म सिर्फ 4 दिनों में ही नेचुरल स्टार नानी के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

नेगेटिव रिव्यूज के बावजूद द पैराडाइज का ऐतिहासिक कलेक्शन

हैरानी की बात तो यह है कि फिल्म को जो रिव्यूज मिले थे वह एक तरह से नेगेटिव और मिक्स रहे थे। लेकिन मिक्स रिव्यूज़ के बावजूद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार कमाई की। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा सा ड्रॉप आया था। लेकिन तीसरे और चौथे दिन फिल्म की कमाई में फिर से अच्छा खासा उछाल आ गया जिसके चलते द पैराडाइज के जो चार दिनों के कलेक्शन है ना वो पूरी तरह से धमाकेदार हो चुके हैं। नेचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज जिसका बजट तो ₹200 करोड़ का है और इस फिल्म को दुनिया भर में फर्स्ट डे 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था लेकिन अब इस फिल्म की स्क्रीन्स को लगभग 1500 कम कर दिया गया है और इस वक्त यह फिल्म दुनिया भर में लगभग 3500 स्क्रीन्स पर चल रही है। हालांकि अब अगर बात करें इस फिल्म की हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ यानी कि सभी भाषाओं के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज ने रिलीज़ होते ही अपने शुरुआती दो दिनों में 61 करोड़ की कमाई पूरी तरह से धमाकेदार रही और फिल्म ने तीसरे दिन 17 करोड़ 29 लाख इंडियन मार्केट में सभी भाषाओं से कमाए। आज संडे होने के चलते फिल्म को जो आज मॉर्निंग शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो हिंदी मार्केट में पहले, दूसरे, तीसरे तीनों दिनों से बेहतर है। साथ ही तेलुगु और बाकी साउथ लैंग्वेजेस में भी मॉर्निंग शोज़ में कल के मुकाबले आज बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी कल के मुकाबले आज सभी लैंग्वेजेस में ग्रोथ आ चुकी है तो फिल्म को संडे का फायदा मिल रहा है।

चार दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार

रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक द पैराडाइज फिल्म अपने चौथे दिन 19 करोड़ 10 लाख इंडियन मार्केट में ऑल लैंग्वेजेस से कमा रही है। हालांकि अब अगर इस फिल्म के चार दिनों के कलेक्शन को टोटल जोड़ा जाए तो नेचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज का हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ यानी कि सभी भाषाओं का शुरुआती चार दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 97 करोड़ 54 लाख का हो रहा है। तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 116 करोड़ 7 लाख। फाइनली यह फिल्म इंडियन मार्केट में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है। हालांकि विदेशों में फिल्म की कमाई पहले दिन धमाकेदार रही थी, उसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे दिन आते-आते इस फिल्म की विदेशी कमाई काफी ज्यादा नीचे जा चुकी है। फिर भी इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 34 करोड़ 63 लाख का किया है। और इसी के साथ द पैराडाइज फिल्म का शुरुआती चार दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन ₹150 करोड़ 70 लाख का हो चुका है। जी हां चार दिनों में यह फिल्म दुनिया भर में ₹150 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म के जो वर्ल्ड वाइड थिएट्रिकल राइट्स थे वो 100 करोड़ में बिके थे तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के लिए कम से कम दुनिया भर में ₹250 करोड़ कमाने होंगे और अगर यह फिल्म 210 या ₹220 करोड़ भी कमा जाती है तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट का टैग तो मिल ही जाएगा। तो देखते हैं फिल्म आने वाले समय में इसका फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आखिर कहां तक जा पाता है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर 52 दिनों का सफर

अब अगर बात करें इस साल की वन ऑफ द बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म हनुमान अंश के बारे में। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 2 महीने होने को आ चुके हैं और ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दिन पे दिन शानदार कमाई करती ही जा रही है। ज्यादातर बॉलीवुड की फिल्में एक-दो हफ्तों में ढेर हो जाती है लेकिन हनुमान अंश का आठवां हफ्ता चल रहा है और आठवें हफ्ते में फिल्म के पास स्क्रीन्स काफी कम बची है लेकिन कम स्क्रीन्स पर भी फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन इतने ज्यादा हो रहे हैं जितनी कमाई तो बॉलीवुड की कई सारी फिल्में फर्स्ट वीक में भी नहीं कर पातीं। वैसे यह फिल्म अभी भी नहीं रुकेगी और आने वाले समय में भी इस फिल्म के कलेक्शन पूरी तरह से धमाकेदार होते ही जाएंगे क्योंकि फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच में जो क्रेज है ना वो कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हनुमान इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब हो चुके हैं 52 दिन। बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी हनुमान अंश फिल्म ने अपने शुरुआती 50 दिनों में 275 करोड़ 10 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म ने अपने 51वें दिन 5 करोड़ 90 लाख की कमाई इंडियन मार्केट से की। हालांकि आज संडे है जिसके चलते फिल्म को जो मॉर्निंग शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है। वहीं आफ्टरनून इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी कल के मुकाबले आज अच्छी खासी ग्रोथ आ चुकी है। तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक हनुमान अंश फिल्म अपने 52वें दिन इंडिया नेट कलेक्शन 7 करोड़ 50 लाख का कर रही है। और इसी के साथ हनुमान अंश का अब तक का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन ₹88 करोड़ 50 लाख का हो रहा है। तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹340 करोड़ 43 लाख। फिल्म ने विदेशों में भी धमाकेदार कमाई की और फिल्म का अब तक का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 38 करोड़ 25 लाख का हो चुका है। इसी के साथ हनुमान अंश का शुरुआती 52 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन ₹378 करोड़ 68 लाख का हुआ है। तो बजट ₹ करोड़ से भी कम का था और यह फिल्म दुनिया भर में ₹378 करोड़ से भी कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है। तो लगता है कि आने वाले समय में यह फिल्म आसानी से 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर देगी।

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ