फिल्म: हार्ट ऑफ द बीस्ट (2026) | निर्देशक: डेविड अयर | मुख्य कलाकार: ब्रैड पिट
एक तरफ अलास्का का जंगल दूसरी तरफ जान ले लेने वाली ठंड और बीच में ब्रैट पिट अपने डॉग के साथ फंसा हुआ। अब ऐसी फिल्म में सवाल यह नहीं होता कि हीरो कितने लोगों को मारेगा? अब सवाल यह होता है कि यह दोनों ऐसी डिफिकल्ट सिचुएशन में सर्वाइव करके घर वापस पहुंच पाएंगे या नहीं? हार्ट ऑफ द बीस्ट की जो सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट की फिल्म है। गाने नहीं फालतू का मसाला नहीं। बस पहले 10-15 मिनट संभाल लेना क्योंकि वो दोनों के रिश्ते पर फोकस्ड है। फिल्म में ब्रैट पिट ने जेम्स नाम के एक स्पेशल फोर्स ऑफिसर का रोल किया है। उसके साथ है उसका कॉम्बैट डॉग ओडिन। एक प्लेन क्रैश के बाद दोनों अलास्का के सुनसान इलाके में फंस जाते हैं। चारों तरफ बर्फ, ठंड और वापस जाने के रास्ते में नदी, नाले, पहाड़, जंगल, खाई, रात का डर, खूंखार एनिमल्स। अब ये दोनों इस टफ सिचुएशन में सर्वाइव कर पाते हैं कि नहीं आप फिल्म देखो और खुद जान जाओ।
बिना डायलॉग्स के दिल जीतने वाला जेम्स और ओडिन का रिश्ताब्रैट पिट को स्क्रीन पर देखना हमेशा से अच्छा लगता है। लेकिन यहां वो सिर्फ कोई एक स्टाइलिश हीरो बनकर नहीं आते हैं। उनका कैरेक्टर थकता है, दर्द में होता है और कई बार उसकी स्ट्रगल फील होती है। और ओडिन यार भाई इस फिल्म का दूसरा हीरो वही है। दूसरा क्या ही बोलूं भाई यह डॉग इस मूवी की जान है। किसी सीन में जेम्स उसका ख्याल रखता है तो किसी सीन में ऐसा लगता है कि ओडिन ही जेम्स को हिम्मत दे रहा हो। दोनों की बॉन्डिंग समझने के लिए डायलॉग्स की जरूरत नहीं है। कभी बस एक नजर, कभी पास बैठना और कभी मुश्किल वक्त में एक दूसरे को छोड़कर ना जाना। बस वो इमोशन कन्व्हे हो जाता है। एंड प्रॉपर कन्विंसिंग इमोशन एंड कन्विंसिंग एक्ट बाय द डॉग। भाई क्या एक्टिंग की है भाई डॉग ने। क्या ट्रेन किया होगा उसको। ऐसा नहीं है कि हीरो मर रहा है तो पहले देवी को हल्दी कुमकुम चढ़ाओ। ना भाई वो सिर्फ हमारे साउथ इंडस्ट्री में पॉसिबल है। अगर आपके घर में भी कभी डॉग था या है तो कुछ मोमेंट्स ऐसे हैं ना जो और ज्यादा टच करेंगे।
अलास्का का खूबसूरत लेकिन खतरनाक एटमॉस्फियर और बेयर का बेस्ट सीनहोते-होते ओडियन की फिक्र आपको भी होने लगेगी। मेरी तो यही फीलिंग थी कि भाई ब्रैट पिट अपना संभाल लेगा। पहले डॉग को कुछ नहीं होना चाहिए। लेकिन वो जब सीन आता है ना भाई इन दोनों के सामने एक बड़ा सा बेयर खड़ा है भाई उफ वन ऑफ द बेस्ट सीन ऑफ द फिल्म। जिसके बारे में मैं यहां तो नहीं बोल पाऊंगा लेकिन इस सीन का डिस्कशन मैं जरूर करूंगा डीडीसी मेंबर्स के साथ। और स्ट्रांग पॉइंट है इसका एटमॉस्फियर अलास्का की खूबसूरती देखने में जितनी अच्छी लगती है उतनी ही खतरनाक भी महसूस होती है यार बड़े पर्दे पर बर्फ पहाड़ और सुनसान जगह का स्केल अच्छा इम्पैक्ट डालता है कई बार आसपास कोई इंसान नहीं दिखता और वही अकेलापन सीन को टेंस बना देता है। एक मुश्किल से निकले फिर दूसरी आ गई फिर तीसरी कुछ जगह पेस हल्का सा स्लो हो जाता है और अगर आप हर 10 मिनट में एक्शन एक्सपेक्ट कर रहे हो तो फिल्म उस तरह की नहीं है। लेकिन मुझे यह पसंद आया कि फिल्म बार-बार अपने सबसे अच्छे पॉइंट पर वापस आ जाती है। जेम्स और ओडियन का रिश्ता। आप इन दोनों के साथ इतना वक्त बिता लेते हो ना कि इनकी छोटी सी जीत यार सुकून मिलता है वह देख के। तो हार्ट ऑफ द बीस्ट एक एंगेजिंग सर्वाइवल फिल्म है जिसमें एक्चुअली देखा जाए तो सर्वाइवल से ज्यादा इमोशंस पर फोकस किया गया है जिसमें ब्रैट पिट ने ऑस्कर विनिंग काम किया है।
4/5 स्टार्स के साथ एकदम परफेक्ट फैमिली फ्रेंडली मूवीविजुअल्स खूबसूरत है लेकिन सबसे ज्यादा दिल जीत लेता है ओडिन। अगर आपको एडवेंचर के साथ थोड़ा इमोशन भी पसंद है तो इसे बड़े पर्दे पर देख सकते हो। मेरी तरफ से हार्ट ऑफ द बीस्ट को फोर आउट ऑफ फाइव स्टार्स। एकदम फैमिली फ्रेंडली मूवी है। बच्चों को भी दिखा सकते हो। कोई प्रॉब्लम नहीं है। और अगर देखी है तो बताओ जरा कमेंट में। अरे हां मूवी हिंदी में नहीं है और सबटाइटल्स मिल जाएंगे लेकिन एंड डायलॉग्स वैसे भी कम है। पूरा खेल इमोशंस का है। तो देखना जरूर इस फिल्म को। मिलते हैं अगले वीडियो में। बाय।

0 टिप्पणियाँ