Advertisement

Irumudi (2026)

छवि क्रेडिट: मायथ्री मूवी मेकर्स / टी-सीरीज़ फिल्म्स

मूवी रिव्यू
इरोमूड़ी: दिमाग फाड़ सस्पेंस और धांसू तेलुगु फिल्म का रिव्यू
बॉक्स ऑफिस पर धमाका और ओटीटी रिलीज

पता है 2026 में ठीक जैसे हनुमान अंश के कलेक्शन ने कैलकुलेटर को फेल कर दिया। सेम कुछ वैसा ही हुआ है तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में। 35 करोड़ का बजट और 235 करोड़ की कमाई। टेंशन नॉट मैं आपको थिएटर जाने को नहीं बोलूंगी क्योंकि यह फिल्म खुद चलके आपके घर आपसे मिलने आई है। इरोमूड़ी यह नई-नई फिल्म रिलीज हुई है Netflix पे जिसे ओरिजिनल वर्जन के अलावा आप हिंदी डबिंग में एंजॉय कर सकते हो। और दावे से बोल सकती हूं मैं आपको इस पूरे साल में इससे ज्यादा भयंकर दिमाग फाड़ सस्पेंस के चिथड़े उड़ाने वाली फिल्म आपने किसी लैंग्वेज में नहीं देखी होगी। अगर हम 10 साल पीछे होते ना तो शायद इस फिल्म के रिलीज होने के अगले घंटे बॉलीवुड इसका रीमेक तैयार कर चुका होता और एक्टर्स का करियर चमक जाता। इसके पोस्टर पे मत जाना।

बाहर से जो फिल्म सिंपल स्वीट फैमिली ड्रामा लगती है वो आखिरी आधे घंटे में महाराजा के लेवल को भी क्रॉस कर जाती है। जो लोग बोलते हैं ना साउथ में लोग सिर्फ इधर-उधर हवा में उड़ते हैं उसका कोई लॉजिक नहीं होता। उन्हें एक बार इस फिल्म को जरूर ट्राई करना चाहिए। मुंह पे ताला लग जाएगा परमानेंट। कहानी गांव के सबसे गुस्से वाले आदमी की है। शॉर्ट टेंपर्ड जो बात पे किसी से भी भिड़ जाता है। इसीलिए फिल्म की शुरुआत में एक्शन सींस की कोई कमी नहीं है। बीच-बीच में पुष्पा का कंटेंट इस फिल्म में दिखाया जाता है और मारपीट भी उसी अंदाज में एकदम रॉ हैंड टू हैंड मासी वे में प्रेजेंट किया है। लेकिन इस आदमी की एक बहुत बड़ी कमजोरी है जिसे ताकत भी बोल सकते हो। इसे गांव की हर लड़की के चेहरे में अपनी बेटी नजर आती है। अरे सच में जो वो अपनी बेटी के लिए करेगा उसे किसी भी लड़की के लिए करने से पीछे नहीं हटेगा। फिर चाहे उस लड़की के घर वाले ही बीच में क्यों ना आ जाएं। एक वार्निंग जरूर देना चाहूंगी आपको। फिल्म में लड़कियों के साथ कुछ डिस्टर्बिंग सींस दिखाए हैं। एक इवल फीमेल कैरेक्टर भी है जिसे औरत कहने में डर लगता है। और फीमेल बॉडी के बारे में ऐसे डायलॉग्स लिखे हैं जिनके बारे में हम खुल के बात करने में भी संकोच करते हैं। लेकिन फिल्म में वो सीन जरा सा भी ऑकवर्ड या ऑफेंसिव फील नहीं होते हैं। उल्टा एक डिस्कशन की शुरुआत कर सकते हैं आपकी रियल लाइफ फैमिली में। जिनके घर लड़के होते हैं और जिस घर में लड़कियां पैदा होती हैं, वहां मां-बाप इतना डरते क्यों हैं? यह सिचुएशन बहुत अच्छे से दिखाई है इस फिल्म में। और यही इस फिल्म का एक्स फैक्टर है।

शिव का तांडव और रोंगटे खड़े करने वाला एक्शन

एक तरीके से यह फिल्म शक्ति के रूप में बनाई गई है जिसको पूरा करने के लिए शिव की जरूरत पड़ती है और उनका तांडव किसी से छुपा नहीं है। इसीलिए जब गांव में अचानक से छोटी-छोटी बच्चियों की लाश मिलना शुरू होती है तो इसके कान खड़े हो जाते हैं और खूब सारे गुंडे मवालियों की पिटाई की जाती है। और हर एक्शन सीन का एक रीज़न है। कौन पिट रहा है, क्यों पिट रहा है, कितना पिटेगा? हर चीज की फुल डिटेलिंग की गई है। एक्शन विद रीज़न सिर्फ स्टाइल नहीं मारनी है। यहां से फिल्म में एंट्री होती है एक स्पिरिचुअल डिवाइन एंगल की। यह स्वामी की शरण में जा रहा है जब मारपीट, दवा, दारू, मुंह से गलत बात तक बोलना मना होता है। तो फिर इस बीच गांव में ऐसा क्या होता है कि यह खुद मजबूर हो जाता है भगवान को दी हुई अपनी कसम तोड़ने के लिए।

क्लाइमेक्स के अनपेक्षित ट्विस्ट और सॉलिड सस्पेंस

इमोशनल फादर डॉक्टर की स्टोरी है ये जिसने थिएटर में देखी होगी। पक्की बात है आंखों में आंसू जरूर आ गए होंगे। बिना ज्यादा बढ़ा चढ़ाए बोल रही हूं फिल्म का क्लाइमेक्स ऐसा है जो सपनों तक में नहीं सोच सकते आप। लास्ट के 30 मिनट में तीन इतने बड़े ट्विस्ट आएंगे। आप फिल्म के राइटर के फैन हो जाओगे। सीधी चलती हुई कहानी अचानक से पलट जाती है और मजे की बात यह है इसका क्रेडिट रवि तेजा को नहीं बल्कि इस छोटी बच्ची को जाएगा जिसकी एक्टिंग बड़े-बड़ों को नानी याद दिला देगी। छोटी सी बच्ची बड़ी-बड़ी बातें करती है और जिस वे में इन दोनों का कन्वर्सेशन कनेक्ट करता है उस वजह से फिल्म जब गियर बदलती है तो कहानी का असर सीधा आपके दिल पे होगा। मेंटली चैलेंज करने वाले ट्विस्ट आते हैं आखिरी आधे घंटे में सब कुछ आंखों के सामने था। फिर भी हम कैसे पकड़ नहीं पाए। फिल्म का सस्पेंस बहुत सॉलिड है।

महाराजा फिल्म से तुलना और फाइनल वर्डिक्ट

लेकिन ठीक जिस तरह महाराजा के इमोशंस ने आपको आज तक उस फिल्म की कहानी को भूलने नहीं दिया। उससे भी एक कदम आगे जाता है इस फिल्म का डरावना मैसेज। होश उड़ जाएंगे आपके। भले ही यह फिल्म हीरो के नाम से बेच के जोड़ी गई हो, लेकिन यह कोई एक्टर बेस्ड सिनेमा नहीं है। ब्रिलियंट है लेकिन इसका कंटेंट असली चैंपियन साबित होता है। पांच में से 3 स्टार्स मिलेंगे। सस्पेंस, इमोशन, स्टोरी टेलिंग और खतरनाक एंडिंग। फुल फैमिली के साथ देखना सच्ची में मजा आ जाएगा आपको। टेक केयर। बाय-बाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ