फोटो आभार: यूट्यूब स्क्रीनशॉट
फिल्म की अनोखी कहानी और थीम
फाइनली एक ऐसी साउथ इंडियन मूवी Netflix पर हिंदी डब में आ चुकी है जो थिएटर में हिंदी में आई नहीं थी और मेरे यहां तो लगी भी नहीं थी। जिसमें हीरो की लड़ाई सिर्फ विलेन से नहीं बल्कि समुद्र की लहरों से भी है। मूवी का नाम है मंडाडी और मंडाडी का लिटरल हिंदी में मीनिंग होता है समुंदर में घूमने वाला या समुंदर का यात्री। और भाई मूवी देखने के बाद मुझे एक बात तो कहनी पड़ेगी कि साउथ वाले हर बार कुछ ना कुछ नया लेकर आ ही जाते हैं। मूवी देख ली है तो आओ फटाफट बात कर लेते हैं। वेल हेलो मेरा नाम है योगी और हमारी मुलाकात बार-बार होगी। अब मंडाडी बेसिकली एक स्पोर्ट्स动作 ड्रामा मूवी है जिसमें हमें देखने मिलती है एक ट्रेडिशनल बोट रेसिंग कॉम्पिटिशन इन रामेश्वरम कोस्टलエリア। क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग पर बेस्ड तो मूवीज हम देख चुके हैं। लेकिन वाटर स्पोर्ट्स पर इंडिया में बनी शायद यह पहली ही मूवी है। जहां तो समुंदर के बीचों-बीच नाव की रेस होती है। जहां जीतने के लिए सिर्फ ताकत नहीं बल्कि समुंदर की समझ और टीम वर्क भी जरूरी है। कहानी के सेंटर में है काली जिसका रोल निभाया है सूरी ने। जो कभी खुद एक बेहतरीन बोट रेसर हुआ करता था। लेकिन कुछ पुराने हादसों या दुश्मनियों की वजह से उसकी जिंदगी बदल चुकी है। अब कुछ ऐसे हालात बनते हैं कि उसको फिर से उसी दुनिया में लौटना पड़ता है। लेकिन यहां कॉम्पिटिशन सिर्फ रेस जीतने का नहीं है बल्कि पुरानी दुश्मनी, बदला, ईगो और पर्सनल ग्रजेस भी है। अब काली इन सब से कैसे निपटता है, यह तो आपको मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा।
दमदार एक्टिंग और बेहतरीन विजुअल्स
पॉजिटिव्स की बात करूं, तो सबसे पहले एक्टिंग सामने रखूंगा मैं। भाई मुझे जेन्युइनली इस मूवी में सबकी परफॉर्मेंसेस काफी अच्छी लगी। स्पेशली सूरी। उन्होंने अपने कैरेक्टर को इतनी नेचुरली प्ले किया है कि आपको एक वक्त के बाद एक्टर नहीं बल्कि वही इंसान नजर आने लगता है। एक्टर सुभाष ने भी अपने कैरेक्टर पुली में कमाल की इंटेंसिटी दिखाई है और बाकी सप्पोर्टिंग कास्ट ने भी अपना काम बहुत अच्छे से किया है। लेकिन एक्टिंग के अलावा जो चीज मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई वो है इसका विजुअल प्रेजेंटेशन। समुंदर के बीच बोट रेसिंग के सीक्वेंसेस जिस तरह से शूट किए गए हैं वो सच में काफी इम्प्रेसिव है। आई मीन बहुत ही गौर से घुस कर देखोगे तो इफ्स एंड बट्स नजर आएंगे बट वो आराम से इग्नोर किए जा सकते हैं। कैमरा एंगल्स, रेसिंग का एक्साइटमेंट, बोट्स की स्पीड और लहरों के बीच का वो स्ट्रगल सब कुछ इतना अच्छे से प्रेजेंट किया गया है ना कि कुछ मोमेंट्स पर आपको खुद वो कॉम्पिटिशन फील होने लगती है। और यह मूवी जिस स्पोर्टिंग कल्चर को दिखाती है, वह भी काफी रिफ्रेशिंग लगा।
फिल्म की कमियां और फाइनल वर्डिक्ट
लेकिन भाई अब कुछ प्रॉब्लम्स भी है। सबसे पहली प्रॉब्लम है मूवी की लेंथ। मेरा पर्सनल प्रॉब्लम यू नो लगभग ढाई घंटे की यह मूवी मुझे थोड़ी सी स्ट्रेच लगी। कुछ सीन्स ऐसे हैं जिन्हें छोटा किया जा सकता था और कहानी को थोड़ा और टाइट रखा जा सकता था। और दूसरी बात यह मूवी कहने को स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है, लेकिन कई जगह स्पोर्ट्स से ज्यादा पर्सनल ग्रजेस और बदले पर फोकस करने लगती है। अब देखो कैरेक्टर्स के बीच में दुश्मनी होना गलत बात तो नहीं है। लेकिन जब आप एक इतना अच्छा स्पोर्ट्स लेकर आए हो तो पर्सनली मैं चाहता था कि उसी पर थोड़ा फोकस किया जाए तो ज्यादा अच्छा होता। क्योंकि कई बार ऐसा लगा कि बोट रेसिंग कहानी का मेन अट्रैक्शन होने के बजाय पर्सनल दुश्मनी सुलझाने का एक जरिया बन गया है। और यही चीज मुझे थोड़ी ऑकवर्ड भी लगी। लेकिन ओवरऑल मंडाडी एक अच्छी मूवी है। इसके स्ट्रांग परफॉर्मेंसेस, ब्यूटीफुल विजुअल्स और एक्साइटिंग रेसिंग सीक्वेंसेस इसको डेफिनेटली वॉचेबल बनाते हैं। हां, एडिटिंग थोड़ी और टाइट होती और स्पोर्ट्स को ज्यादा स्पेस मिलता तो शायद मूवी और भी बेहतर बन सकती थी। मेरी तरफ से मंडाडी को 3.5 आउट ऑफ फाइव स्टार्स। Netflix पर हिंदी डब में अवेलेबल है। गालियां या वल्गैरिटी जीरो है। तो एक बार फैमिली के साथ भी जरूर ट्राई कर सकते हो। और अगर आपने मूवी देखी है तो कमेंट करके बताना कि आपको इसका स्पोर्ट्स वाला एंगल ज्यादा अच्छा लगा या राइवलरी वाला। मिलते हैं अगले वीडियो में।

0 टिप्पणियाँ