फोटो साभार: ओलीपीडिया
उड़िया सिनेमा का टैलेंट और कम बजट का जादू
इंडियन सिनेमा में कौन नंबर वन बनेगा? इसको लेकर नॉर्थ और साउथ में काफी लड़ाई चलती रहती है। लेकिन इन दोनों में इतनी हिम्मत नहीं है कि सिर्फ ₹30 लाख में इस तरीके की हॉरर फिल्म बना सकें जो 30 करोड़ में बनाना भी इंपॉसिबल लगता है। कोई भी अपनी फिल्म्स को उतना सपोर्ट नहीं करता जितना उड़िया फिल्मों की ऑडियंस करती है। एक से बढ़कर एक कंटेंट सिनेमा जबरदस्ती दिखाया गया मुझे जिसमें बजट सबसे छोटा होता है और टैलेंट सबसे ज्यादा बड़ा। मेरी टॉप फाइव ऑल टाइम बेस्ट Indian हॉरर फिल्मों में आती है। वैसे ही यह सीन बनाना तो दूर इमेजिन करना भी बॉलीवुड या टॉलीवुड की समझ से बाहर है। और अब इस भूतिया लिस्ट में एक और नई फिल्म का नाम जुड़ गया है जिसको रिवु करने में मैं काफी लेट जरूर हो गई हूं लेकिन ये ग्रेट फिल्म को जब देखोगे तो उतना डर लगेगा। इसका सबसे बड़ा रीजन है फिल्म को शूट करते टाइम होने वाली सच्ची भूतिया घटना जिसे इंडिया की सबसे श्रापित फिल्मों की कैटेगरी में डाल देती है। इसके बारे में आगे बताऊंगी। दहान सिर्फ ₹30 लाख में बनाई गई एक सिंपल सी हॉरर फिल्म है ये। कोई बड़ा खर्चा नहीं, कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं, कोई बड़ा सीजीआई वीएफएक्स कुछ भी नहीं।
फिल्म की कहानी और हॉरर एलिमेंट्स
लेकिन कैसे एक्टर सिर्फ एक्टिंग के दम पर सिनेमा की सारी लिमिट क्रॉस कर सकता है। मानो या ना मानो इस फिल्म के 2 घंटे के बाद रात भर मुझे नींद आना मुश्किल हो गया था। कुछ भी डिफरेंट या बहुत यूनिक ट्राई नहीं किया। बेसिक सी कहानी है एक पुरानी हवेली की। दादा परदादा के जमाने वाला घर जिसमें बड़े शहर को छोड़कर भाई-बहन रहने आते हैं। प्लान बस इतना सा है। घर को होटल में बदलकर ढेर सारे पैसे कमाने हैं। लेकिन प्रॉब्लम सिर्फ एक है इस हवेली का भूतिया पास जिसे लोग भूलते नहीं भूलने भी नहीं देते। अब आगे क्या होगा हम सबको पता है। बारी-बारी तीनों भाई बहनों को हंटिंग एक्सपीरियंस होने लगते हैं। हवा का चलना, चेहरे नजर आना, रात को नींद टूट जाना। किस तरह ये चीजें अकेलेपन का फायदा उठाकर इंसान पे इतनी हावी होती हैं कि बाकी इंसानों के लिए उसे खतरा बना देती हैं। फिर 1920 स्टाइल में शुरू होता है पजेशन यानी इंसान के शरीर पे शैतान का कब्जा कर लेना। इसके बाद जो एक्टिंग का लेवल जाता है, आप सांस लेना भूल जाओगे। ऊपर से महा भयानक है।
बेहतरीन डायरेक्शन और एक्टिंग का स्तर
फिल्म के एक्टर्स के साथ सेट पे होने वाले रियल इंसिडेंट जो एक्चुअली कैमरा में शूट हुए हैं। फिल्म को रोक के बीच में दिखाया जाता है। सच बोलूं तो एक बार को जब मैंने फिल्म को देखना शुरू किया तो यकीन सा नहीं हुआ यह मेन इंडस्ट्री सिनेमा नहीं है। मतलब इस लेवल का कंटेंट बड़े-बड़े डायरेक्टर प्रोड्यूसर बनाते हैं। इवन जो हवेली की लोकेशन वगैरह दिखाई है उसमें कहां दरवाजा रखना है, खिड़की किधर खोलनी है, लाइट्स को यूज़ करना, स्पेशली बैकग्राउंड म्यूजिक को परफेक्ट सिचुएशन में डालना। फिर जो एक्टर्स हैं, जिस लुक के साथ उन्होंने फिल्म को शुरू किया, एंड तक वो खुद अपने जैसे नहीं लग रहे थे। कितना चेंज लेकर आए खुद में। डर का लेवल एकदम real फील होता है। जो लड़की का घोस्ट में बदलने वाला सीन है इंटरवल से ठीक पहले वो बहुत ज्यादा कन्विंसिंग है। उसके चेहरे को देखकर लगता है फिल्म आगे देखनी चाहिए कि नहीं। इन सबके बीच में इमोशनल एंगल भी अच्छे से एग्जीक्यूट किया जाता है। बाकी लोग इसे देखकर क्या फील कर रहे हैं? नॉर्मल ना होने की फीलिंग आप फैमिली से कनेक्ट करने लग जाते हो। यह सब भूतिया सब्जेक्ट में मेकअप वगैरह, हंसी की आवाजें, एक्टर्स के एक्सप्रेशंस, डायलॉग्स, चिल्ला के बोलना कितना जरूरी होता है। थोड़ा चूके तो फिल्म जोकर बन जाएगी।
बजट का सही इस्तेमाल और कमाई का रिकॉर्ड
उल्टा इन सब चीजों में दहान की क्वालिटी टोटल शॉक कर देती है। क्या टॉप क्लास रिजल्ट आया है भाई? एक स्टोरी बेस्ड हॉरर सिनेमा बना दिया। कहानी से डरा रहे हैं लोगों को। फिल्म का बजट जरूर 30 लाख है। लेकिन इसका विज़न, इसका इमेजिनेशन, इवेन हवा में उड़ाने वाले सीन्स तक दिखा डालना। इसको बोलते हैं एक-एक पैसे का सही इस्तेमाल। बस अगर फिल्म की स्टोरी कुछ क्लासिक हॉरर मूवी से इंस्पायर्ड होने की जगह खुद उड़ीसा के किसी लोकल अर्बन लेजेंड पे बेस्ड होती तो इसको अलग पहचान मिल जाती। देखो ये दुनिया की सबसे बेस्ट हॉरर फिल्म नहीं है। लेकिन एक वार्निंग जरूर है सो कॉल्ड नंबर वन फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए। 30 लाख में ये बनाया तो 3 करोड़ में क्या बनाएंगे। ऑलरेडी 2 करोड़ में बनने वाली फिल्म अच्छे-अच्छयों को आईना दिखा रही है। फिल्म 300 करोड़ कमा चुकी है और वो दिन भी दूर नहीं जब ये कंटेंट भी हर लैंग्वेज की ऑडियंस तक पहुंचेगा। सिर्फ एक बार YouTube पर दहान का ट्रेलर देख लो आप। एक-एक सीन की वीडियो क्वालिटी देखकर हैरान ना रह जाओ। ऐसा हो नहीं सकता। फिल्म देखने से खुद को रोक नहीं पाओगे।
वर्डिक्ट, कमियां और दर्शकों से अपील
बस यही तो प्रॉब्लम है। पब्लिक को फिल्म तक लेकर कैसे जाएं? हर कोई दूसरे शहर जा नहीं सकता देखने। ओटीटी को फुर्सत नहीं है बॉलीवुड टॉलीवुड का कचरा संभालने से। जो करना है आपको करना है। पब्लिक इज द किंग। कंटेंट को सपोर्ट करो। कचरे को साफ करो। लैंग्वेज पे फिल्मों को डिवाइड करना बंद। सबको इक्वल चांस मिलना चाहिए। बाकी फिल्म को मिलेंगे पांच में से तीन स्टार, एक्टिंग, विज़न और पैसे से क्रिएटिविटी को लिमिट ना करना। नेगेटिव इसकी रिपीट कहानी और कुछ अनयूज्ड कैरेक्टर जिनको सही से इस्तेमाल नहीं किया गया। दहान को ओटीटी पे आने में वक्त लगेगा। तब तक वो इसको Google करो। यह फिल्म ऑनलाइन मिल जाएगी। एक बार देखोगे तो प्राउड फील करोगे। हो सके तो अकेले मत देखना। टेक केयर। बाय-बाय।

0 टिप्पणियाँ