Advertisement

Aali Mothi Shahani Movie: क्या बचपन की वो अनोखी इच्छा गार्गी को बड़ी मुसीबत में डाल देगी?

छवि आभार: फाइन ब्रू प्रोडक्शंस (Fine Brew Productions)

मराठी मूवी रिव्यू ट्रांसक्रिप्ट

मराठी फिल्म 'आली मुठी शहानी' का रिव्यू

ओके। तो एक मराठी मूवी देखी मैंने। एंड देखो मराठी सिनेमा की एक बात मुझे ऑलवेज अच्छी लगती है कि जरूरी नहीं है कि कंटेंट एंड प्रेजेंटेशन ग्रैंड हो। कभी-कभी एक छोटी सी सिंपल सी स्टोरी भी कैसे आपको सरप्राइज कर सकती है। इसका एक प्यारा सा एग्जांपल लेकर आई है मराठी सिनेमा इंडस्ट्री से 'आली मुठी शहानी' नाम की मूवी, जिसका कांसेप्ट बड़ा ही यूनिक सा है। लेकिन इस यूनिक कांसेप्ट को क्या यह मूवी इमोशनली भी बड़े पर्दे पर उतार पाई है? आइए जरा बात कर लेते हैं। वेल हेलो मेरा नाम है योगी और हमारी मुलाकात बार-बार होगी। फिल्म ऑलमोस्ट 2½ घंटे की है एंड अपने फर्स्ट हाफ के पहले 15-20 मिनट में ही यह अपने एक्चुअल कांसेप्ट पर आ जाती है। जिसकी वजह से स्टार्टिंग से ही यह मूवी आपको एंगेज जरूर करके रखती है।

फिल्म का अनोखा कांसेप्ट और गार्गी की कहानी

फिल्म में है एक 11 साल की छोटी बच्ची गार्गी, जिसको जल्दी बड़ा होना है क्योंकि उसकी विश लिस्ट में ऐसे-ऐसे काम हैं जो बड़े होकर ही किए जा सकते हैं। लेकिन क्योंकि वह छोटी है तो उसके पेरेंट्स उसको अलाउ नहीं करते। तो वह गणपति बाप्पा से मांगती है वरदान एंड बूम। वो बन जाती है 24-25 साल की लड़की। लेकिन इसके आगे क्या-क्या होता है? क्या वह अपने सपने पूरे कर पाती है? या फिर बड़े होने के बाद वह और भी बड़ी मुसीबत में फंसती है? यह तो आपको मूवी देखने के बाद ही समझ में आएगा। मूवी आपको एक बड़ा ही अच्छा सा मैसेज दे जाती है कि हर चीज का अपना एक वक्त होता है।

कहानी के उतार-चढ़ाव और मजेदार ट्विस्ट

एंड उस मैसेज को समझाने के चक्कर में मूवी का कांसेप्ट थोड़ा बीच में इधर-उधर भटक भी जाता है। लेकिन बीच में एक ट्विस्ट है एक कैरेक्टर को लेकर जो आपको उस वक्त सरप्राइज भी जरूर करता है। लेकिन यही कैरेक्टर बाद में अगेन एक ट्विस्ट में बदलता है। एंड आखिर में जो ट्विस्ट है, यस आई मीन इस सिंपल से दिखने वाली स्टोरी में तीन ट्विस्ट्स हैं जो कहानी को बीच-बीच में तड़का लगाने का काम जरूर करते हैं। तो क्लाइमेक्स का ट्विस्ट इज वेल रिटन एक्चुअली। वो बच्चों के अराउंड होने वाले किस्से, बड़ों का उनके साथ बर्ताव, उनका रेगुलर किसी चीज पर अड़े रहना, उनकी अपने लोगों के साथ हमेशा से चलने वाली साइकोलॉजी इन सब बातों को बड़े ही इनोसेंट तरीके से दिखाती है।

एक फील-गुड और फैमिली ओरिएंटेड एक्सपीरियंस

यह बेसिकली एक फील गुड मूवी है। फैमिली के साथ बैठो और अपना टाइम पास करो ऐसा। फिल्म का कांसेप्ट मुझे क्यूट लगा। मतलब यह कोई बहुत कॉम्प्लिकेटेड मूवी नहीं है जहां आपको हर दूसरे सीन में दिमाग लगाना पड़े। सिंपल स्टोरी है और मेकर्स का फोकस भी बेसिकली आपको एक स्वीट, इमोशनल और फैमिली ओरिएंटेड एक्सपीरियंस देना है। इसमें फ्रेंडशिप का एंगल अच्छा है। बचपन वाली इनोसेंस अच्छी है और गणपति बाप्पा के प्रति फेथ को भी स्टोरी में एक इंपॉर्टेंट जगह दी गई है। कुछ मोमेंट्स जेन्युइनली आपको स्माइल करवा सकते हैं।

फिल्म का अंतिम निष्कर्ष और रेटिंग

बस यह स्क्रीनप्ले और टाइटल होता, रन टाइम 15-20 मिनट कम होता और कॉमेडी थोड़ी और इफेक्टिव होती तो सेम कांसेप्ट का इंपैक्ट काफी बेटर हो सकता था। अगर आपको लाउड सिनेमा से ब्रेक चाहिए और एक लाइट फैमिली फ्रेंडली मराठी मूवी देखनी है जिसमें फ्रेंडशिप, फेथ और इमोशंस का कॉम्बिनेशन हो तो 'आली मोटी शानी' एक बार ट्राई की जा सकती है। मेरी तरफ से मूवी को थ्री आउट ऑफ फाइव स्टार्स। बाकी आपने मूवी देखी है तो कमेंट में मुझे जरूर बताना। मिलते हैं अगले वीडियो में। बाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ