Advertisement

The Vvaan: Force of the Forrest Movie ( द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट )

इमेज क्रेडिट: बालाजी टेलीफिल्म्स / टीवीएफ मोशन पिक्चर्स

गंभीर टॉपिक पर बनी एक और कमजोर फिल्म

काफी लोग सवाल पूछते हैं अगर साउथ के पास कांतारा जैसा सिनेमा मौजूद है तो हम बॉलीवुड में अपने कल्चर की देसी कहानियां क्यों नहीं बनाते हैं? इस सवाल का जवाब इतना ज्यादा क्लियर दिया है सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नई फिल्म से कि अगली बार ऐसी डिमांड करने से पहले आप 100 बार सोचोगे। अच्छी हो बुरी हो लेकिन कम से कम किसी फिल्म की बात तो हो। द वन ठीक इसकी स्पेलिंग की तरह समझ नहीं आता फिल्म आते-आते हवा में गायब कैसे हो गई। लेकिन जैसे ही थिएटर में घुसते पहला सीन देखा बाय द वे पूरा थिएटर खाली था। मुझे तो सेलिब्रिटी जैसा फीलिंग आ रहा था। थैंक यू इस फिल्म के मेकर्स को। हां तो पहला सीन फिल्म का देखते ही समझ आ गया क्यों इसको इतना बेचा नहीं जा रहा है। सच बोलूं एक सीरियस टॉपिक पे इससे ज्यादा स्टुपिड फिल्म आज तक नहीं बनी होगी। डिफॉरेस्टेशन जैसा टॉपिक पेड़-पौधों को भगवान से जोड़कर दिखाना कितना गजब का आईडिया है ना। लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद लोग बोलेंगे पेड़-पौधे घर में लगा देंगे लेकिन ऐसी सजा दोबारा मत देना। एक तो पता नहीं हिंदी सिनेमा कब इस फैशन से बाहर आएगा जहां फिल्म में एक्टिंग स्टोरी डायरेक्शन से ज्यादा जरूरी इनको फालतू के सॉन्ग्स डालना लगता है। कुछ भी रैंडम गाना बज रहा है हीराे हीरोइन उस पे होठ हिला के लिप्सिंग की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। स्टोरी में स्पीड ब्रेकर बन जाते हैं ये आइटम सॉन्ग। दूसरी बात सच-सच बोल रही हूं कसम खा के।

खराब एक्टिंग, कास्टिंग का खेल और कमजोर मेकिंग

ये फिल्म जितनी बुरी नहीं है वो एक्स्ट्रा 50% बुरी लग रही है। इसमें काम करने वाले लोगों की एक्टिंग की वजह से। और पता नहीं ये आईडिया किस महापुरुष या फिर महिला के दिमाग में आता है जो बार-बार मनीष पॉल को जोकर बना के फिल्म में ले आते हैं। हनुमान जी ने रावण की लंका जलाई थी और ये आदमी अकेला आधे बॉलीवुड को जला के रख देगा। ये खुद बोर नहीं होते क्या? हर कहानी में एक ही रोल करते-करते। हां तो कहानी की बात कर लेते हैं यार। एक पति पत्नी कई सालों बाद अपने गांव वापस लौट रहे हैं छठी मैया की पूजा करने के लिए। सुनने में यह आईडिया झकास है। अब स्टोरी नेक्स्ट लेवल जाती है जब हमें एक जंगल के बारे में बताया जाता है जहां कई सालों से देवी मां रहती हैं जो पूरे गांव की रक्षा करती हैं। भानगढ़ गए हो आप? नहीं। चलो तो उस बोर्ड के बारे में तो पक्का सुना होगा जिस पे बड़ा-बड़ा लिखा है सूर्यास्त के बाद प्रवेश वर्जित है। अंधेरे में नो एंट्री। सेम ऐसा ही बोर्ड लगा है इस जंगल के बाहर क्योंकि गांव वाले मानते हैं कि इसमें काली शक्तियां रहती हैं जिनको मां की शक्ति रात में रोक नहीं पाती है। बस हीरो इस अंधविश्वास को गलत साबित करना चाहता है और लिटरली पूरे 2 घंटे सिर्फ इस एक चीज पर खर्च कर दिए जाते हैं। इसके अलावा फिल्म में 1% कुछ नहीं होता है। सबसे हैरान करने वाली बात बताऊं आपको। फिल्म में तो टीवी एक्टर्स मौजूद हैं और शायद यह पहली बार ऐसा होगा इनको हम कान पकड़ के सॉरी बोलेंगे। क्योंकि सीरियल में काम करने वाले एक्टर्स मेन हीरो हीरोइन से 200 गुना ज्यादा अच्छा काम कर रहे हैं। बॉस तमन्ना सिद्धार्थ ने जो किया उसे एक्टिंग तो नहीं बोला जा सकता। सिद्धार्थ को देखकर ऐसा लग रहा है वो फिल्म बनाने वाले और देखने वाले दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। अगली बार हिम्मत हो तो फिल्म बना के दिखाना और खरीदोगे टिकट। जिस तरह फिल्म में डायलॉग बोल रहे हैं। आप दो एक्सप्रेशनंस के बीच में अंतर ढूंढ ही नहीं पाओगे। बिहारी कैरेक्टर में भी इनके अंदर का मुंबई झांक रहा है। यही अंतर है अक्षय कुमार और खुद को अक्षय कुमार समझने वाले बुद्धू एक्टर्स में। वो बंदा फिक्शनल कहानी में जान डाल देता है और यह जान से मार देते हैं। वैसे फिल्म में तमन्ना का सिर्फ एक काम था कैमरा के बिल्कुल पास खड़े होकर क्लोज अप शॉट्स देना। ऐसा लग रहा था यह living नहीं non living thing है। हर दूसरी फिल्म की तरह तमन्ना को एक्टिंग करते देखने की बस तमन्ना ही रह गई। लेकिन मजाल है बंदी अपनी zero एक्टिंग स्ट्रीट को तोड़ के दिखाए। अच्छी बात यह है फिल्म में सुनील ग्रोवर मौजूद हैं।

स्पिरिचुअल एंगल का कबाड़ा और प्रेडिक्टेबल कहानी

जिनकी आदत है कहानी में मेन हीरो ना होने के बावजूद यह ऑडियंस को कभी खाली हाथ नहीं जाने देते। इनके सीन्स में मजा आता है और जिस तरह फिल्म में देवी मां के एंगल को क्रिएट करके रिलीजियस स्पिरिचुअल एंगल दिया गया उसको फालतू फिल्म मेकिंग ने वेस्ट कर दिया है। इतना ज्यादा चांस था कहानी में सस्पेंस, थ्रिल ओर तगड़ी मिस्टी को शिव शक्ति से जोड़ने का लेकिन ये क्या दिखा रहे हैं तमन्ना का चेहरा सस्पेंस गया तेल लेने। भले ही फिल्म के डायरेक्टर पंचायत वाले हैं लेकिन एक-एक सीन देखकर समझ आता है टीवीएफ को इस फिल्म को बनाने में फ्री हैंड नहीं मिला है। कुछ तो गड़बड़ है दया। सच बोलूं तो इस फिल्म को बुरा बोलने का भी मन नहीं कर रहा है। जैसे यह एक्जिस्ट ही नहीं करती है। फर्क ही नहीं पड़ा इसको देखने से या ना देखने से। इतना फीका कैसे? उधर कांतारा अपने छुपे हुए कल्चर को पूरी दुनिया तक ले जा रही है। यहां हम स्पिरिचुअलिटी का इस्तेमाल कर रहे हैं फिल्म में तेल, आटा, कुकर का एडवर्टाइजमेंट करने के लिए। पिछले एक महीने में इतनी खराब मूवीज देखी हैं। ऐसा लग रहा है कोई तो एक अलग डिपार्टमेंट होना चाहिए जो किस फिल्म को थिएटर में रिलीज करना है या नहीं करना इसका फैसला करें। जब ऑलरेडी हमारे पास स्त्री जैसी कॉमेडी, फैंटेसी, फैमिली फिल्म मौजूद है तो आपका मन मान कैसे जाता है? है इतनी एवरेज फिल्म में पैसा खर्च करने के लिए यह अलाउड कैसे है? फिल्म को पांच में से सिर्फ डेढ़ स्टार मिलेंगे। एक अच्छा खासा छठी मैया का सब्जेक्ट जिसका नाम सुनके लोग इसके बारे में Google जरूर करेंगे। और दूसरे सुनील ग्रोवर लव यू। नेगेटिव बहुत ज्यादा प्रेडिक्टेबल कहानी है। एंडिंग पहले से पता है। दूसरा एक्टिंग देखकर ऑस्कर खिंचा चला आएगा। तीसरा एकदम फोर्स्ड स्पिरिचुअल एंगल। कुछ फील नहीं हुआ। सच बताऊं कुछ मस्त देखना है ना फ्री में। तो YouTube पर एकता कपूर की दूसरी फिल्म एक थी टाइम। इसको देखो। इमरान हाशमी और चुड़ैल की जबरदस्त कहानी पैसे बिना खर्चे भी वसूल हो जाएंगे। टेक केयर बाय-बाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ